मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर आंदोलन से भड़की हिंसा के बाद नागपुर के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिंसा में तीन उपायुक्त (डीसीपी) समेत 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि पांच नागरिक भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने पांच एफआईआर दर्ज कर 50 लोगों को गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस हिंसा को पूर्वनियोजित बताया। उन्होंने कहा, जिन्होंने कानून हाथ में लिया और पुलिस पर हमला किया, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में बताया, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए सोमवार को आंदोलन किया था। इस दौरान घास से बनी प्रतीकात्मक कब्र जलाई गई थी। इस पर अफवाह फैलाई गई कि कब्र के कपड़े पर धार्मिक पाठ लिखा हुआ था। नमाज के बाद करीब 250 लोगों की भीड़ आग लगा देंगे के नारे लगाती हुई वहां पहुंची। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया। उनकी शिकायत पर दोपहर 3:09 बजे केस दर्ज किया गया। कुछ ही समय में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ग...