जैसे ग्रेटर नोएडा की खासियत रावण की जन्मभूमि से लेकर द्रोणाचार्य और नोएडा एयरपोर्ट के बारे में छात्र जान सकेंगे। साथ ही यूपी के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान से लेकर प्राचीन इतिहास, धर्म संस्कृति से जुड़े स्थल, वैज्ञानिक योगदान, भूगोल, जनसंख्या समेत पढ़ाया जाएगा।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के नोडल अधिकारी राजेश खन्ना ने बताया, यूपी स्पेशल किताब में प्रदेश के हर जनपद की पौराणिक से लेकर आधुनिकता के बारे में जानकारी होगी। इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के बारे में प्रचुर जानकारी देकर छात्रों को प्रदेश की जानकारी से समृद्ध करना है। अंग्रेजी विषय की पुस्तक में परिवर्तन को लेकर आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान में कार्यशाला भी आयोजित की गई थी। 2019 के सत्र में उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों का चलन शुरू कर दिया गया था। कक्षा एक व दो के छात्र भी परिषदीय स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें पढ़ रहे हैं।
जिले की स्थापना से लेकर यमुना के किनारे बसे दनकौर कस्बे की धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहर के बारे में जानकारी राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) को भेजी गई है। महाभारत के प्रमुख चरित्र पांडवों और कौरवों के गुरु द्रोणाचार्य की कर्मस्थली दनकौर प्राचीन ऐतिहासिक नगरी है। पुरातत्व विभाग ने वर्ष 2023 में प्राचीन मंदिर व तालाब को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया था। नौ दशकों से प्रतिवर्ष श्री कृष्ण जन्मो...