image [https://cdn.magzter.com/1632517169/1741663855/articles/ClHzIzwbX1741692252584/3608176714.jpg]
गौना कराकर धाम लौटे बाबा विश्वनाथ
रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ गौरा का गौना कराकर धाम पहुंचे। यह पहला मौका था जब श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के आवास से बाबा विश्वनाथ की पंचबदन रजत प्रतिमा कपड़े से ढककर निकाली गई और बनारस की गलियों के बजाय बाबा ने धाम में सपरिवार भ्रमण किया।
image [https://cdn.magzter.com/1632517169/1741663855/articles/ClHzIzwbX1741692252584/4631186140.jpg]
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बाबा विश्वनाथ के दरबार से आई भस्म संग उड़े गुलाल
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रंगभरनी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ मंदिर से आई भस्म के साथ गुलाल उड़ा। इससे पूर्व केशवदेवजी को भस्म के साथ गुलाल लगाकर लठामार होली महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक गीत, मयूर नृत्य, श्रीराधा कृष्ण के स्वरूप में नृत्य करतीं झांकियां प्रस्तुत की गईं। हुरियारिनों ने हुरियारों के संग जोरदार लठामार होली खेली। उधर, वृंदावन में ठाकुर राधावल्लभ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह पारंपरिक प्रिया-प्रियतम की रंगीली होली शोभायात्रा अपराह्न मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर भ्रमण के पश्चात मंदिर प्रांगण में संपन्...