image [https://cdn.magzter.com/1632517169/1741589143/articles/zKFJBpQJr1741604080384/6601150194.jpg]
पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही टीम इंडिया की जीत में रोहित शर्मा (76 रन), श्रेयस अय्यर (48 रन), कुलदीप यादव व वरुण चक्रवर्ती (दो-दो विकेट) का अहम योगदान रहा। न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 251 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही, तीसरी बार खिताब जीतकर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की सबसे सफल टीम भी बन गई।
image [https://cdn.magzter.com/1632517169/1741589143/articles/zKFJBpQJr1741604080384/3UGJwhRgs1741604147985.jpg]
स्पिनरों का कमाल... बल्लेबाजों का दम
न्यूजीलैंड को रचिन रविंद्र व विल यंग ने जिस तरह की तूफानी शुरुआत दी, ऐसा लगा कि कीवी रनों का पहाड़ खड़ा कर देंगे। मगर, वरुण चक्रवर्ती ने गेंद थामते ही यंग (15) को अपना शिकार बना लिया। कुलदीप ने अपनी पहली ही गेंद पर रविंद्र (37) को बोल्ड कर कीवियों को बैकफुट पर ला दिया। रविंद्र जडेजा व अक्षर पटेल ने भी कमाल की गेंदबाजी की। स्पिन का ऐसा जादू चला कि न्यूजीलैंड की टीम बमुश्किल 250 के पार जा सकी।
image [https://cdn.magzter.com/1632517169/1741589143/articles/zKFJBpQJr1741604080384/EyNntVpOv1741604237151.jpg]
लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को हमेशा की तरह तेज शुरुआत दी। उन्हो...